राशिफल

Mesh राशिफल

Saturday, September 19, 2026

रविवार, 13 सितम्बर - शनिवार, 19 सितम्बर, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: आपको अपने समय का बेहतर प्रयोग करना चाहिये। अपनी जिम्मेदारियों का पालन बेहतर तरीके से करेंगे। इस सप्ताह आपको आगे बढ़ने के बहुत अच्छे मौके मिलेंगे, लेकिन उसके लिये आपको उन अवसरों को पहचानना होगा। सप्ताह करियर और उच्च शिक्षा की दृष्टि से उत्तम रहेगा। इस सप्ताह खरीदारी पर धन खर्च कर सकते हैं। सोमवार से बुधवार तक का समय काफी अच्छा रहेगा।

अशुभ राशिफल: पूरे सप्ताह शरीर में सुस्ती रहेगी। किसी महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपका अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है। निवेश सोच-समझकर ही करें। परिवार के कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। संयुक्त परिवारों में कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सन्तान सम्बन्धी परेशानी भी हो सकती है। छोटे बच्चों का मन पढ़ाई के बजाय शरारत में ज्यादा रहेगा। शीत प्रवृत्ति के रोगियों को अपने खानपान पर विशेष नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है।

समाधान: भगवान गणेश जी को 21 मोदक अर्पित करें तथा बाद में इसे छोटे बालकों में वितरित कर दें।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं। 

Mesh राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका वर्ष 2026 कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: इस वर्ष आप शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण के प्रभाव में रहेंगे। जिसके कारण मानसिक चिन्ता और तनाव जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। शुरुआती तीन महीने के दौरान राशि स्वामी की मजबूत स्थिति के कारण आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किन्तु मन में किसी रोग को लेकर भय रहेगा। अप्रैल माह से मई के दौरान राशि स्वामी के अस्त होने और छठे भाव के पीड़ित होने के कारण थायराइड और एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती है। जून 21 से अगस्त 12 के बीच दाँतों में भी कुछ परेशानियाँ और सर्जरी आदि हो सकते हैं।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। राहु और बृहस्पति की उत्तम स्थिति के कारण आप काफी अच्छा धन लाभ प्राप्त करेंगे। किसी पॉलिसी से उत्तम लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। किन्तु शनि की द्वादश स्थिति के कारण आपको बचत करने में काफी परेशानी होगी। जून 2 के बाद गुरु के गोचर के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। दिसम्बर माह के दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी। अनावश्यक वस्तुओं की खरीदी में धन व्यर्थ न करें। बिना शर्त के किसी को उधार धन देने से आपको बचना चाहिये। वर्ष के अन्त में आपके पास अचानक धन आ सकता है। मनोरञ्जन और भोग-विलास में अत्यधिक धन खर्च होगा। जोखिम भरे निवेश भी करने का विचार बनेगा। राहु के एकादश भाव में होने के कारण किसी नये व्यवसाय से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष पारिवारिक दृष्टिकोण से आप अधिक भाग्यशाली नहीं रहेंगे। दूसरे भाव में शनि की दृष्टि परिजनों को कुछ परेशान करती रहेगी। वरिष्ठ लोगों के बीच आपका उठना बैठना रहेगा। उनके साथ धार्मिक और सामाजिक विषयों पर चिन्तन कर सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। जून और नवम्बर के बीच ससुराल पक्ष में कुछ अच्छे आयोजन हो सकते हैं। भाई-बहनों की सफलता से आप उत्साहित रहेंगे। अगस्त से नवम्बर के बीच मित्रों से कुछ नाराजगी हो सकती है।

प्रणय जीवन: इस वर्ष आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। छोटे-मोटे तनाव हैं भी तो उन्हें बातचीत से सुलझा लेंगे। मई-जून के आसपास विशेष सावधानी रखें। वर्ष के अन्त में विवाह योग्य लोगों के विवाह की सम्भावना प्रबल होगी। वर्ष के मध्य में कुछ तनाव अवश्य रहेगा। बहसबाजी और लोगों की सोच को अपने वैवाहिक जीवन के बीच न आने दें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

शिक्षा और करियर: वर्ष 2026 करियर की दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण रहने वाला है। मार्च-अप्रैल के दौरान आप काफी यात्रायें कर सकते हैं। शनि की दृष्टि आपकी राशि से नवम भाव पर पड़ेगी जिसके कारण लोन लेकर उच्च शिक्षा लेने वाले जातकों के ऊपर से दबाव कम होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर जिम्मेदार रहेंगे। किन्तु नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब से असन्तुष्ट हो सकते हैं। बार-बार जॉब बदलने का विचार आयेगा। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। जुलाई से अक्टूबर के बीच आपको रोजगार सम्बन्धी बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।

समाधान: प्रत्येक शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को भोजन करायें।

कुंडली शॉप मंगलमय दिन की कामना करते हैं। 

Mesh राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका सितम्बर 2026 माह कैसा रहेगा -

आप अपनी कार्यशैली में महत्वपूर्ण बदलाव कर सकते हैं। आपकी विचारशैली में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमी दूर होंगी। आपको उधार में धन मिल सकता है जिसका उपयोग आपको कारोबार वृद्धि के लिये कर सकते हैं। 17 सितम्बर के बाद सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद आपके कई रुके हुये काम बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता मिल सकती है।

महीने के द्वितीय भाग के दौरान राशि स्वामी मंगल नीचस्थ होने कारण रक्तचाप का स्तर बिगड़ सकता है। नियमित रूप से ब्लडप्रेशर चेक कराते रहें। व्यर्थ के झगड़ों में आपको नहीं पड़ना चाहिये। जल्दबाजी के कारण अवसरों को खो सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर कुछ परेशानी रहेगी। तीसरे सप्ताह के दौरान हृदय रोगियों को समस्या हो सकती है।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं। 

Mesh राशिफल

Saturday, September 19, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा -

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपके रुके हुये काम शुरू होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अनावश्यक खर्चे नियन्त्रित रखें। आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। कुछ लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। अचानक आये विचारों से दूरी बनाकर रखें।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।