राशिफल

Kark राशिफल

Tuesday, November 3, 2026

Kark राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका वर्ष 2026 कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति के द्वादश भाव में गोचर के कारण आपको छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। बृहस्पति आपके छठे भाव में दृष्टि डालते रहेंगे। कब्ज और घुटनों से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। लेकिन किसी तरह की बड़ी समस्या के योग नहीं दिख रहे हैं। जून से अक्टूबर के बीच कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान आपको प्राप्त हो सकता है। अगस्त महीने के आसपास वाहन दुर्घटना हो सकती है। आर्थराइटिस और कब्ज के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। जनवरी और जून में स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। देर रात तक जागने की आदत है तो उसे सुधार लें।

आर्थिक स्थिति: मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। यदि कोई सम्पत्ति का सौदा कर रहे हैं तो उसमें अच्छी सफलता मिलेगी। कारोबार के लिये कर्ज लेना पड़ सकता है। काफी सोच-समझकर आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। अप्रैल से जून के बीच आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मार्च 11 के पहले बड़े प्रोजेक्ट्स में हाथ न डालें। अगस्त-सितम्बर के महीने में आप फ्लैट और जमीन खरीदने का विचार बना सकते हैं। अक्टूबर और मार्च में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष परिजनों की अपेक्षायें आपसे कुछ अधिक होंगी। आपको शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी को सलाह देने से पहले उसका अनुपालन आप स्वयं करें। लोग आपकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर सकते हैं। गुरु कृपा से नयी सम्पत्ति और जमीन खरीद सकते हैं। वित्तीय समस्याओं को लेकर इष्ट मित्रों से बहस हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायेंगे। वर्ष के मध्य में पिता की सेहत को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे।

प्रणय जीवन: इस वर्ष की शुरुआत में वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। अविवाहितों के लिये जून से अक्टूबर के बीच विवाह के उत्तम योग बन रहे हैं। अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से निकटता का अनुभव कर सकते हैं। अगस्त माह में चन्द्रग्रहण के प्रभाव से जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य समस्या महसूस होगी। जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को क्षमा करें।

शिक्षा और करियर: इस वर्ष आपके हिस्से में नयी उपलब्धियाँ जुड़ेंगी। इस वर्ष आप अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। नये मित्र और सम्बन्ध बनेंगे। मार्च 11 के बाद ऐसी सम्भावना है कि बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। शनि की उत्तम स्थिति के कारण कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जून 2 के बाद कारोबार में काफी अच्छी बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन इस वर्ष लोन आदि को लेकर अति सावधानी बरतें। विदेश में रह रहे लोगों के मन में अपने करियर को लेकर हितों की चिन्ता बढ़ सकती है।

समाधान: नित्य हनुमान जी की उपासना करें और हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलायें।

कुंडली शॉप मंगलमय दिन की कामना करते हैं। 

रविवार, 01 नवम्बर - शनिवार, 07 नवम्बर, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपकी मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक सन्तुलन और निर्णय लेने की क्षमता को शीर्ष पर रखेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या नये उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। व्यापार में ग्राहकों का विश्वास बढ़ने से लाभ अच्छा होगा। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा और शारीरिक ऊर्जा का स्तर भी काफी ऊँचा बना रहेगा। आपके लिये सोमवार और शुक्रवार के दिन शुभ रहेंगे जिसमें आपके द्वारा लिये गये निर्णय दीर्घकालिक लाभ देंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह का मध्य भाग आपके लिये वित्तीय और पारिवारिक मोर्चे पर थोड़ा संवेदनशील रहेगा। इस दौरान वाणी पर विशेष संयम रखने की आवश्यकता है, अन्यथा परिजनों के साथ कटुता आ सकती है। धन के लेन-देन में लापरवाही न बरतें और किसी को भी उधार देने से बचें। अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। आपके लिये बुधवार का दिन कमजोर रहेगा, जिसमें किसी भी प्रकार के बड़े आर्थिक जोखिम से पूरी तरह बचना चाहिये।

समाधान: सोमवार के दिन शिवलिङ्ग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें तथा "नमः शिवाय" मन्त्र का जाप करें।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं। 

Kark राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका नवम्बर 2026 माह कैसा रहेगा -

इस माह शुक्र का तीसरे भाव में गोचर आपके सामाजिक दायरे और सम्पर्कों में विस्तार करेगा। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और एकाग्रता में जबरदस्त वृद्धि होगी। नवम्बर 25 को राहु का आपकी ही राशि में स्पष्ट गोचर आपके सोचने-समझने के पारम्परिक नजरिये को बदलकर आपको अधिक महत्वाकाङ्क्षाी बनायेगा। आप अपने करियर और व्यवसाय में लीक से हटकर कुछ नये और क्रान्तिकारी निर्णय लेंगे जो आगे चलकर बहुत लाभदायक साबित होंगे। आय में वृद्धि के नये स्रोत बनेंगे। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरा और तीसरा सप्ताह आपके लिये अधिक सकारात्मक और सफलता दिलाने वाले रहेंगे।

राहु आपकी राशि में और केतु के मकर राशि में प्रवेश से आपके मन में मानसिक भ्रम, अनिद्रा, अत्यधिक विचार और अकारण भय की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है और पेट से जुड़ी समस्यायें परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों में वैचारिक मतभेद या दूरी आ सकती है, इसीलिये बातचीत में पारदर्शिता बनाये रखें। किसी भी नये व्यक्ति पर तुरन्त और आँख-मूँदकर भरोसा न करें। शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे निवेशों से बिल्कुल दूर रहें। पहला, चौथा और पाँचवाँ सप्ताह आपके लिये सतर्क रहने के सङ्केत कर रहे हैं।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं। 

Kark राशिफल

Tuesday, November 3, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा -

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आप में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। करियर के मामले में दिन बहुत शुभ रहने वाला है। वित्तीय योजनाओं को आप समय देंगे। नयी योजनाओं पर आप काम कर सकते हैं। किसी पुराने मामले का निपटारा हो सकता है।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।