राशिफल

Singh राशिफल

Tuesday, November 3, 2026

Singh राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका वर्ष 2026 कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: आपकी राशि इस वर्ष भी शनि की ढैया के प्रभाव में रहेगी। जिसके प्रभाव से कुछ पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। हालाँकि यदि आप लापरवाही नहीं करते हैं तो आप अत्यन्त स्वस्थ रहेंगे। बवासीर और कब्ज के रोगियों को अपने खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान देना चाहिये। आर्थराइटिस और गाउट से सम्बन्धित रोग भी इस वर्ष अचानक से आपको परेशान कर सकते हैं। मार्च, जून और दिसम्बर माह सेहत को लेकर अधिक सुखद नहीं रहेगा।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आप नये प्रोजेक्ट्स में धन निवेश कर सकते हैं। आपके द्वारा लिये गये आर्थिक निर्णय अत्यन्त सटीक होंगे। वर्ष की शुरुआत में उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन आगमन के साथ ही अच्छी बचत के भी योग प्रबल हैं। नये घर की खरीदारी या निर्माण कराना चाहते हैं तो इस वर्ष कोई बाधा नहीं आयेगी। सम्पत्ति के विवादों का निपटारा हो सकता है। जून 2 से अक्टूबर 31 तक का समय आर्थिक रूप से शुभ नहीं रहेगा। नवम्बर, दिसम्बर के बीच का समय बहुत अच्छा रहेगा।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। भाई-बहनों से सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। माता-पिता की आज्ञानुसार काम करना आपके लिये उचित होगा। आपके सामाजिक सम्पर्क मजबूत होंगे। जून 2 के बाद गुरु के राशि परिवर्तन के उपरान्त परिवार में कलह के बादल मंडरा सकते हैं। पैतृक व्यवहार और घर में बदलाव करने की स्थिति निर्मित हो सकती है। जून-जुलाई और नवम्बर में अपमान का घूँट पीना पड़ सकता है।

प्रणय जीवन: अपने व्यवहार में विनम्रता का भाव बनाये रखें। जीवनसाथी आपसे कई बार शिकायतें कर सकता है। राहु आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेगा अविवाहित लोगों को ऊँचे प्रतिष्ठित परिवारों से विवाह के रिश्ते मिलने की सम्भावना रहेगी। सितम्बर महीने में जीवनसाथी के व्यवहार से थोड़ा निराश हो सकते हैं। आपको उन्हें खुश करने के लिये काफी कुछ बदलाव करने होंगे। निःसन्तान दम्पतियों को खुशखबरी मिल सकती है।

शिक्षा और करियर: कार्यक्षेत्र में आपको शानदार उपलब्धियाँ मिल सकती हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास बनाये रखने के कारण कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में बदलाव करने के अवसर मिलेंगे। उच्चाधिकारी आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। विचारों में स्पष्टता रखें क्योंकि आप में गम्भीरता की कमी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। फिल्म जगत और संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये वर्ष अत्यन्त शुभ रहेगा। मार्च से जून तक का समय सुखद रहेगा। अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय अच्छा रहने वाला है।

समाधान: गुरुवार को भगवान विष्णु और केले के पेड़ का पूजन करें तथा घी का दीपक जलायें।

कुंडली शॉप मंगलमय दिन की कामना करते हैं। 

Singh राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका नवम्बर 2026 माह कैसा रहेगा -

पहला, दूसरा और पाँचवाँ सप्ताह आपकी राशि के लिये शुभ, ऊर्जावान और प्रभावशाली रहेंगे। नवम्बर 12 को आपकी अपनी ही राशि में मंगल का प्रवेश आपके भीतर एक अद्वितीय नेतृत्व क्षमता, पराक्रम और आत्मशक्ति का भाव उत्पन्न करेगा। आपकी कार्यशैली में अलग ही प्रभाव बढ़ेगा और आप चुनौतियों को आसानी से हल कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नयी उच्च जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप सार्वजनिक जीवन, राजनीति या सोशल मीडिया से जुड़े हैं तो आपकी लोकप्रियता चरम पर होगी। आपकी शारीरिक ऊर्जा और इम्युनिटी मजबूत रहेगी तथा आर्थिक रूप से यह समय काफी लाभदायक सिद्ध होगा।

यह गोचर आपके लिये थोड़ा चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण रह सकता है। मंगल के प्रभाव से आपके स्वभाव में स्वाभाविक रूप से उग्रता, क्रोध और थोड़ा अहङ्कार आ सकता है। यदि आपने अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम नहीं रखा, तो पारिवारिक जीवन में दरार आ सकती है और रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। नवम्बर 16 को सूर्य के चौथे भाव में जाने से घर-परिवार के माहौल में शान्ति बनाये रखना कठिन होगा। सम्पत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम सम्बन्धों में पार्टनर पर अपना निर्णय थोपने की कोशिश न करें अन्यथा सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। तीसरा और चौथा सप्ताह कमजोर रहेगा।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं। 

Singh राशिफल

Tuesday, November 3, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा -

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज लेन-देन के मामले में आप अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। घर के बुजुर्ग आपका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन करेंगे। आध्यात्मिक चर्चाओं में हिस्सा ले सकते हैं। अधूरे पड़े कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।

रविवार, 01 नवम्बर - शनिवार, 07 नवम्बर, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: इस सप्ताह बृहस्पति आपकी ही राशि में अतिचारी गति से संचरण कर रहे हैं, जो आपके जीवन के हर क्षेत्र में दूरगामी और सकारात्मक बदलाव के योग बना रहा है। आपका प्रभाव, तेज और नेतृत्वकौशल लोगों के सामने प्रशंसनीय रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आपके लिये बुधवार और गुरुवार बेहद शुभ दिन रहेंगे, जिनमें महत्वपूर्ण सौदे या अनुबन्ध आपके पक्ष में रहेंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह के उत्तरार्ध में खर्चों में अचानक वृद्धि और गुप्त शत्रुओं की सक्रियता के सङ्केत मिल रहे हैं। मानसिक चिन्ता आपको घेर सकती हैं और आँख अथवा पेट से जुड़ी छोटी-मोटी शारीरिक समस्यायें उभर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं, अतः अपने दस्तावेजों और काम में पारदर्शिता रखें। आपके लिये शुक्रवार का दिन कमजोर रहेगा इसीलिये वाहन सावधानीपूर्वक चलायें।

समाधान: हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगायें।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।