राशिफल

Makar राशिफल

Tuesday, November 3, 2026

Makar राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका वर्ष 2026 कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में गुरु के षष्ठम् भाव में गोचर के कारण पीलिया जैसे रोग परेशान कर सकते हैं। मार्च 11 से पहले आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। आपके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आना शुरू हो जायेगा। किन्तु कुछ दुर्घटनाओं की आशंका अवश्य रहेगी। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है। मार्च, अगस्त और नवम्बर में आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी विकारों से ग्रसित होते की प्रबल सम्भावना रहने वाली है।

आर्थिक स्थिति: वर्ष की शुरुआत में आपको कुछ कर्ज चुकाने पड़ सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को बेहतरीन धन लाभ मिलेगा। जून के बाद नयी सम्पत्ति खरीदने की योजना बनायेंगे। इस वर्ष आपकी स्थिति जून 2 के बाद बहुत ही अच्छी रहेगी। पिता की सम्पत्ति में विवादों के कारण न्यायिक मामलों में भी उलझना पड़ सकता है। अक्टूबर 31, 2026 के बाद कोई बड़ी कारोबारी डील मिल सकती है। टैक्स सम्बन्धी परेशानियों को सुलझाने में सफलता मिलेगी।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: पूरे वर्ष केतु आपके अष्टम भाव पर गोचर करता रहेगा। जो की माता-पिता के मध्य भी कुछ तनाव की आशंका उत्पन्न करता है। दोस्तों के साथ आपके सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहेंगे। परिवार में छोटी-मोटी बीमारियों का प्रकोप रहेगा। समाज में आपको वर्चस्व बनाने के लिये संघर्ष करना पड़ेगा। बच्चों के करियर को लेकर अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। जुलाई-अगस्त के महीने में आपके शत्रु बढ़ सकते हैं।

प्रणय जीवन: शुरुआती दो महीने में कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। एक दूसरे को प्रसन्न रखने का पूरा प्रयास करेंगे। मार्च के महीने में जीवनसाथी के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी को करियर में बेहतरीन सफलता मिलेगी। जिन लोगों के बीच रिश्ते में कड़वाहट है उनके रिश्ते और खराब हो सकते हैं। किसी तीसरे मध्यस्थ को बीच में लाने का प्रयास न करें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

शिक्षा और करियर: नौकरीपेशा लोगों के लिये वर्ष बेहतरीन रहेगा। करियर से जुड़े जातकों के लिये वर्ष शुभ फलदायी है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार होने से बचें। आपको कोई बड़ा निवेश करने से बचना चाहिये। कड़ी मेहनत का प्रयास करेंगे। लोहा और मशीनरी से जुड़े प्रोजेक्ट्स की समयावधि बढ़ सकती है। बजट का ध्यान रखते हुये ही काम करें। उच्चाधिकारियों और सहकर्मियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। जून से अक्टूबर के बीच आपकी आय में वृद्धि होने की सम्भावना बन रही है।

समाधान: शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे चौमुखी दीपक जलायें और मछलियों, चींटियों को दाना डालें।

कुंडली शॉप मंगलमय दिन की कामना करते हैं। 

रविवार, 01 नवम्बर - शनिवार, 07 नवम्बर, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: यह सप्ताह आपके आर्थिक और व्यावसायिक हितों के लिये अत्यन्त उत्तम रहेगा। आपके भाग्य और कर्मक्षेत्र का सुन्दर संयोजन बनेगा, जिससे पैतृक सम्पत्ति, रियल एस्टेट या पुराने निवेशों से भारी लाभ मिलने की सम्भावना है। आपकी मेहनत का फल आपको पदोन्नति या वित्तीय वृद्धि के रूप में मिलेगा। ज्यादातर समय आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। आपके लिये सोमवार का दिन विशेष शुभ रहेगा जिसमें बड़े वित्तीय निर्णय लिये जा सकते हैं।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह पारिवारिक मामलों में तनाव, मानसिक अशान्ति या जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता बढ़ सकती है। किसी भी प्रकार के कानूनी दस्तावेजों, एग्रीमेन्ट या कागजी कार्यवाही पर हस्ताक्षर करने से पहले उनकी गहरायी से जाँच कर लें। साझेदारी के व्यापार में पारदर्शिता रखें। आपके लिये गुरुवार का दिन कमजोर रहेगा और इस दिन किसी भी प्रकार की नयी शुरुआत करने से बचें।

समाधान: शनिवार के दिन शनि मन्दिर में सरसों के तेल का दीपक जलायें और काले कुत्ते को रोटी खिलायें।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं। 

Makar राशिफल

Tuesday, November 3, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा -

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

जल्दबाजी के कार्यों के कारण आपको परेशानी हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। रक्तचाप और शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहन में खराबी आ सकती है। दोपहर के समय आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।

Makar राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका नवम्बर 2026 माह कैसा रहेगा -

इस माह नवम्बर 6 को शुक्र का कन्या में गोचर आपको असफलता के बाद सफलता की सम्भावनायें देगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा और नये व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं। परिवार में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और समाज में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। करियर के मोर्चे पर यह समय आपको बहुत स्थिरता प्रदान करेगा। नवम्बर 16 को सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश आपकी आय के साधनों को कई गुना बढ़ा देगा। व्यावसायिक क्षेत्र में नये प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क बनेंगे जो भविष्य में बड़ा लाभ देंगे। पहला, दूसरा और तीसरा सप्ताह आपके लिये अत्यन्त फलदायी और लाभकारी सिद्ध होंगे।

इस माह कई जगह आप खुद को दूसरों से कटा हुआ महसूस करेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ संवादहीनता या उदासीनता की स्थिति आ सकती है, जिसे दूर करने का प्रयास करें। इस दौरान कोई भी बड़ा या महत्त्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में न लें और अपनी मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिये ध्यान प्राणायाम करें। चौथा और पाँचवाँ सप्ताह आपके लिये थोड़ा मानसिक रूप से थकावट भरा और असहज रह सकता है। नवम्बर 25 को आपकी ही राशि में केतु का गोचर और राहु का सातवें भाव में जाना आपको मानसिक रूप से अन्तर्मुखी, एकाकी और थोड़ा उदास बना सकता है।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।