![]() |
Vrashchik राशिफलTuesday, November 3, 2026 |
कुंडली शॉप के अनुसार आपका वर्ष 2025 कैसा रहेगा -
स्वास्थ्य: इस वर्ष राहु-केतु दशम और चतुर्थ भाव पर गोचर करते रहेंगे। इसके कारण आपको बीमारियों से परेशान होना पड़ सकता है। मार्च के महीने में सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। फेफड़े सम्बन्धी समस्या हो सकती है। अगस्त-सितम्बर के महीने में पेट दर्द की शिकायत होगी। अपनी दिनचर्या में प्राणायाम और योग को अवश्य सम्मिलित करें। यदि कोई पुरानी बीमारी है तो आपको इलाज ठीक तरह से लेना चाहिये। नवम्बर के आसपास घुटनों का दर्द परेशान करेगा। गुरु का सिंह राशि में गोचर पुराने रोगों को दोबारा उभार सकता है।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छी रहने वाली है। व्यापार में धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड जैसे निवेश आपको काफी अच्छा लाभ देंगे। वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति की शनि पर दृष्टि होने से आपको जॉब में पदोन्नति से धन लाभ भी मिलेगा। जनवरी से मई तक का समय आपके लिये आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। दवाइयों पर आपके खर्चे बढ़ने के योग बन रहे हैं। सम्भव है कि आप व्यापार में बड़े निवेश कर सकते हैं। विदेश में व्यवसाय के बड़े अवसर मिल सकते हैं।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: सामाजिक सम्बन्धों में आप काफी ध्यान देंगे। आपको अपने मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। पिता के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। मार्च के महीने में परिवार में कुछ परेशानी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य भी आपके लिये चिन्ता का विषय रहेगा। मई माह तक का समय सन्तान के लिये बहुत अच्छा रहेगा। नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। लेकिन उसमें आपको अत्यधिक बाधा आयेगी। जून महीने के बाद आपको सफलता मिलेगी। सम्पत्ति को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है। अक्टूबर माह में पड़ने वाला ग्रहण आपकी माता की सेहत को परेशान करेगा।
प्रणय जीवन: इस वर्ष वैवाहिक जीवन अत्यन्त शुभ रहने वाला है। आप प्रेम सम्बन्धों का काफी अच्छी तरह से आनन्द उठायेंगे। वर्ष की शुरुआत में ही आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को काफी समय देंगे। किन्तु मार्च और अक्टूबर माह के दौरान कई बार आपके और पार्टनर के साथ गम्भीर झगड़े हो सकते हैं। आपको हिंसा और कटु वचनों से बचना चाहिये। जून में गुरु के कर्क में जाने के बाद आप जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। इससे आपके रिश्तों में ताजगी आयेगी। जुलाई के बाद शनि जब वक्री होंगे तब ससुराल के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
शिक्षा और करियर: करियर के दृष्टिकोण से आप इस वर्ष अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। गुरु की कृपादृष्टि से उच्च शिक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी। नये व्यापार की शुरुआत करने के लिये धन की व्यवस्था हो जायेगी। फाइनेन्स से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्रशासन और प्रबन्धन से जुड़े लोगों को इस वर्ष अत्यधिक यश मिलेगा। गुरु का कर्क में गोचर विदेश में जॉब में अवसर लेकर आयेगा। लेकिन जून में शनि के वक्री होने के बाद चलते हुये कार्यों में बाधा आयेगी।
समाधान: प्रत्येक माह के दोनों प्रदोष के दिन शिवजी का पूजन करें।
कुंडली शॉप मंगलमय दिन की कामना करते हैं।
Tuesday, November 3, 2026
कुंडली शॉप के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा -
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको कड़वे वचनों का प्रयोग करने से बचना चाहिये। दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रखें। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के माहौल में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आय के साधन बढ़ सकते हैं।
कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।
कुंडली शॉप के अनुसार आपका नवम्बर 2026 माह कैसा रहेगा -
इस माह नवम्बर 6 को शुक्र का एकादश भाव में गोचर आपकी आय में वृद्धि करवायेगा। नवम्बर 16 को सूर्य का आपकी ही राशि में प्रवेश आपके आत्मविश्वास, प्रशासनिक क्षमता और अधिकारिक शक्तियों को नयी ऊँचाइयों पर ले जायेगा। समाज और कार्यस्थल पर आपकी धाक जमेगी। गुप्त स्रोतों, पैतृक सम्पत्ति या विदेश से जुड़े कार्यों से बड़ा वित्तीय लाभ होने के मजबूत योग हैं। जो लोग प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या रिसर्च वर्क से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। विरोधी पूरी तरह शान्त रहेंगे। पहला, तीसरा और पाँचवाँ सप्ताह आपके लिये अत्यधिक शुभ, लाभकारी और उपलब्धिकारक रहेंगे।
सूर्य का आपकी राशि में होना स्वभाव में अहङ्कार, जिद्दीपन और क्रोध बढ़ा सकता है, जिसका सीधा और नकारात्मक असर आपके प्रेम एवं वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान अपनी ईगो को बीच में न आने दें। नवम्बर 22 के बाद अचानक बड़े अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में संयम रखें। अत्यधिक कार्यभार और व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है विशेषकर सिरदर्द, उच्च रक्तचाप या अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है। दूसरा और चौथा सप्ताह आपके लिये कुछ मानसिक तनाव और शारीरिक थकान ला सकते हैं।
कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।
रविवार, 01 नवम्बर - शनिवार, 07 नवम्बर, 2026
कुंडली शॉप के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -
शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप अपने करियर में विशेष सफलता प्राप्त कर रहे हैं। मनोवाञ्छित स्थानान्तरण भी होने की सम्भावना है। सप्ताह के शुरुआती भाग में उच्च शिक्षा, अनुसन्धान और लम्बी दूरी की यात्राओं से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन शान्त एवं सकारात्मक रहेगा। वरिष्ठजनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालेगा। आपके लिये मंगलवार का दिन शुभ रहेगा, इस दिन कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
अशुभ राशिफल: कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। आपकी मेहनत का पूरा श्रेय कोई और ले सकता है, जिससे मानसिक झुन्झलाहट होगी। निवेश के मामलों में किसी भी प्रकार की शॉर्टकट तकनीक अपनाने से बचें। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आपके लिये शुक्रवार का दिन कमजोर और सतर्क रहने वाला रहेगा, अतः वाणी पर नियन्त्रण रखें।
समाधान: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान मन्दिर में चमेली के तेल का दीपक जलायें।
कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।