राशिफल

Meen राशिफल

Tuesday, November 3, 2026

Meen राशिफल

Tuesday, November 3, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा -

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज अपनी बातों को दूसरों पर थोपने से बचें। विवादित मुद्दों में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कार्यों में हाथ बटायेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन के कारण आपसे परिजन नाराज हो सकते हैं। आँखों में जलन और संक्रमण की शिकायत हो सकती है।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।

रविवार, 01 नवम्बर - शनिवार, 07 नवम्बर, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: सप्ताह का उत्तरार्ध आपके शत्रुओं पर विजय पाने और अटके हुये कार्यों को सुलझाने के लिये श्रेष्ठ है। व्यावसायिक साझेदारियों से भरपूर लाभ मिलेगा। यदि कोई पुराना कर्ज या कानूनी विवाद चल रहा है तो उससे राहत मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके लिये गुरुवार का दिन अत्यन्त शुभ रहेगा, जिसमें आपके सभी विरोधी शान्त होंगे और कार्य प्रगति करेंगे। गुरुवार से शनिवार तक का समय शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह का प्रारम्भिक भाग आपके वैवाहिक जीवन, पारिवारिक सौहार्द और स्वास्थ्य के लिये चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात पर बड़ा विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिससे मानसिक अशान्ति रहेगी। खानपान में अत्यधिक लापरवाही न बरतें, अन्यथा पेट से जुड़ी परेशानियाँ उभर सकती हैं। आपके लिये सोमवार और मंगलवार का दिन कमजोर रहेगा तथा इन दिनों में वाणी और संयम दोनों पर विशेष ध्यान दें।

समाधान: गुरुवार के दिन केसर या हल्दी का तिलक लगायें तथा गौशाला में गाय को गुड़ और रोटी खिलायें।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं। 

Meen राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका वर्ष 2026 कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: इस वर्ष आप शनि की साढ़ेसाती के साथ-साथ राहु के द्वादश गोचर के प्रभाव में रहेंगे। हड्डियों के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। वर्ष के प्रथम महीने में ही आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गठिया और घुटनों के दर्द से पीड़ित जातकों की समस्या बढ़ने वाली है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। आपकी जीवनशैली अव्यवस्थित हो सकती है। जुलाई से दिसम्बर के बीच आपको स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर रहना चाहिये। हर तीन महीने में रूटीन चेकअप अवश्य करवा लें।

आर्थिक स्थिति: राहु के द्वादश भाव में गोचर के कारण आपको अचानक धन लाभ और अचानक धन हानि का सामना करना पड़ेगा। आपको मकान और वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। आय के नवीन स्रोत विकसित होंगे। मार्च से जून के बीच गुरु की दृष्टि आय स्थान में होने से आपको पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट के क्रय-विक्रय से अधिक लाभ नहीं होगा। आभूषण और SIP आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं। सितम्बर में शनि की ढैया के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष समाज में आपकी छवि एक विद्वान् व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत होगी। कानूनी विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। बच्चों की पढ़ाई से सन्तुष्ट रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी सावधानी रखनी चाहिये। आपकी वाणी से लोगों का मन विचलित हो सकता है। जुलाई से अक्टूबर के बीच में आपको सन्तान सुख भी प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेशी लोगों पर अधिक विश्वास न करें।

प्रणय जीवन: दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा। अविवाहितों के लिये नये रिश्ते आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में संघर्ष है तो किसी तीसरे को मध्यस्थ के रूप में न रखें। प्रेम विवाह को परिवार की अनुमति मिल सकती है। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन आमतौर पर सामान्य ही रहेगा। अप्रैल के बाद विवाह के योग प्रबल होंगे। अवैध सम्बन्धों से दूर रहना आपके लिये हितकर होगा। वर्ष के उत्तरार्ध में आपकी दाम्पत्य समस्याओं का निवारण होगा।

शिक्षा और करियर: वर्ष का पूर्वार्ध शिक्षा के लिये अनुकूल नहीं है। आपको विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपको बड़े कर्ज लेने से बचना चाहिये। सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। प्राइवेट नौकरी में आपकी आय बढ़ सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप से आपको बचना चाहिये। मार्च-जून में लापरवाही से उच्चाधिकारियों से बहसबाजी हो सकती है। नवम्बर-दिसम्बर के बीच अनावश्यक खर्चों से सावधान रहना चाहिये। शोध सम्बन्धी कार्यों के लिये वर्ष उत्तम है।

समाधान: नित्य शनिवार को बहते जल में नारियल और बादाम प्रवाहित करें। गाय को काला गुड़ खिलायें।

कुंडली शॉप मंगलमय दिन की कामना करते हैं। 

Meen राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका नवम्बर 2026 माह कैसा रहेगा -

जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने या यात्रा का प्लान बन सकता है। सूर्य का वृश्चिक में जाना धार्मिक कार्यों में आपकी निष्ठा बढ़ायेगा और सेहत से जुड़ी परेशानियों का निदान भी दिलवा सकता है। जो लोग कला, संगीत, अभिनय, लेखन या किसी भी बौद्धिक पेशे से जुड़े हैं, उन्हें इस अवधि में विशेष सम्मान और प्रसिद्धि हासिल होगी। सिंगल जातकों के जीवन में किसी नये और खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। पहला, दूसरा और तीसरा सप्ताह आपके लिये बेहद सकारात्मक और रचनात्मक रहेंगे।

इस माह का दूसरा पखवाड़ा आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। नवम्बर 22 को शुक्र के आठवें भाव में जाने और नवम्बर 25 को राहु-केतु के अक्ष परिवर्तन से कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी या गुप्त शत्रु सक्रिय होकर आपके खिलाफ षड्यन्त्र रच सकते हैं। मौसम के बदलाव के कारण पैरों में दर्द, सूजन, एलर्जी या सर्दी-जुकाम जैसी शारीरिक परेशानियाँ आ सकती हैं। धन के मामले में जोखिम उठाने से बचें और किसी को भी उधार न दें। कार्यस्थल पर किसी भी तरह की राजनीति का हिस्सा न बनें और बिना माँगे किसी को सलाह देने से बचें।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।