राशिफल

Kanya राशिफल

Wednesday, May 6, 2026

Kanya राशिफल

Wednesday, May 6, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा -

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज सभी कार्यों में विजय प्राप्त होगी। सुख-सुविधाओं का उपभोग करेंगे। जिम्मेदारी वाले कार्यों को पहली प्राथमिकता में रखते हुये पूरा कर लें। शाम के समय जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। आपके कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।

रविवार, 03 मई - शनिवार, 09 मई, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिये अत्यधिक शुभ रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर की सुख-सुविधाओं पर आप धन खर्च करेंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अपने प्रेमी को प्रपोज करने के लिये सप्ताह अति उत्तम है। अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से क्रियान्वित कर पायेंगे। यदि आप किसी इन्टरव्यू में शामिल हो रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। रविवार और सोमवार अत्यन्त शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: व्यापार में नये अनुबन्ध होने में समस्या होगी। पेट में दर्द और संक्रमण की शिकायत हो, तो तुरन्त चिकित्सक से परामर्श ले लें। वाहन में खराबी आ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई होगी। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह नकारात्मक रहेगा। घर की बातें बाहर वालों से शेयर न करें। व्यवसाय में बड़ा रिस्क न लें। मंगलवार और बुधवार आपके लिये शुभ नहीं है।

समाधान: मन्दिर में सत्तू, खीरा और ठण्डे जलीय फलों का दान करें।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं। 

Kanya राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका मई 2026 माह कैसा रहेगा -

इस महीने आपको यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आप अधिकारों का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। पिछले काफी समय से खर्चों को लेकर समस्या दूर होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ काफी अच्छी रहेगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। घर के लिये नये महँगे सामान भी खरीद सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप देने का विचार बनायेंगे। पारिवारिक वातावरण बहुत ही प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। माह का उत्तरार्ध आपको सभी कार्यों में अच्छे परिणाम दिलायेगा।

स्वास्थ्य को लेकर अधिक लापरवाही न करें। बच्चे इन्टरनेट में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। भाग्य के भरोसे रहते हुये आवश्यक कार्यों को टालना उचित नहीं है। कोई आवश्यक कार्य अनुमान से अधिक समय ले सकता है। नये काम को लेकर जल्दबाजी करना उचित नहीं है। बच्चों की गतिविधियों से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।