राशिफल

Kumbh राशिफल

Tuesday, November 3, 2026

Kumbh राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका वर्ष 2026 कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: इस वर्ष भी राहु आपकी राशि में बना रहेगा। जिसके कारण वात विकार आपको घेरते रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में जन्म राशि पर गुरु की दृष्टि से आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा। लेकिन आपको नशे और गरिष्ठ भोजन से पूरी तरह से दूरी बना लेनी चाहिये। लीवर के रोग आपके लिये परेशानी खड़ी कर सकते हैं। वर्ष के मध्य में आपको पेट के निचले भाग में समस्या हो सकती है। शरीर में दर्द और मानसिक अशान्ति का शिकार हो सकते हैं। नवम्बर और दिसम्बर के दौरान किसी प्रकार की सर्जरी भी हो सकती है।

आर्थिक स्थिति: आर्थिक गतिविधियों के लिये वर्ष का पूर्वार्ध शानदार रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी में धन खर्च हो सकता है। महँगी वस्तुओं की खरीदारी करने में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट आदि से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। सोने-चाँदी में निवेश से धन लाभ होगा। भूमि और सम्पत्ति को लेकर परेशानी रहेगी। जून से अक्टूबर के बीच कारोबार में हानि हो सकती है। अनावश्यक कर्ज लेने से बचें। वर्ष के उत्तरार्ध में वाहन चोरी होने की आशंका बन रही है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: जनवरी से मार्च के बीच शनि की स्थिति के कारण परिवार को काफी समय देना होगा। आपको लोगों की पहचान करनी सीखनी होगी। शनि और गुरु की अच्छी स्थिति के कारण वर्ष के मध्य में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़े भाइयों के साथ कुछ मतभिन्नता हो सकती है। दोस्तों के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने का विचार भी इस वर्ष बना सकते हैं। सन्तान प्राप्ति के भी योग प्रबल दिख रहे हैं। जून से अक्टूबर के बीच आप कुछ धर्मार्थ कार्यों में धन भी खर्च कर सकते हैं।

प्रणय जीवन: वर्ष की शुरुआत में अविवाहित जातकों को विवाह के रिश्ते प्राप्त हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को शुद्ध रखें। अप्रैल-मई के बीच सम्बन्धों में टकराहट हो सकती है। बृहस्पति के पञ्चम भाव और षष्ठम् में गोचर के कारण आपके दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। लिव इन रिलेशन में रहने वाले युगलों के मध्य गम्भीर टकराव हो सकता है। इस वर्ष के अन्त में जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं।

शिक्षा और करियर: वर्ष 2026 में आप करियर में बड़े परिवर्तन कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक व्यवसाय की तरफ बदलाव लाने का मन बना सकते हैं। IT और आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स (AI) के क्षेत्र से जुड़े जातकों को करियर में उन्नति मिल सकती है। आयात-निर्यात जैसे व्यापार में तीव्रता आने के योग बन रहे हैं। वर्ष के मध्य में आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के शानदार अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। अधिक लाभ की अपेक्षा में व्यवहारिक गलतियाँ आपको कारोबार में नुकसान दे सकती हैं। बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

समाधान: गुरुवार को हल्दी युक्त जल से केले को अर्घ्य दें। शनि स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।

कुंडली शॉप मंगलमय दिन की कामना करते हैं। 

रविवार, 01 नवम्बर - शनिवार, 07 नवम्बर, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: यह सप्ताह आपके साझेदारी के व्यापार, प्रेम सम्बन्धों और सामाजिक सम्पर्क के लिये अत्यन्त फलदायी रहेगा। सप्ताह के शुरुआती भाग में व्यवसाय में नये अनुबन्ध या समझौते होने की प्रबल सम्भावना है। यदि आप किसी नये साझेदार के साथ काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल है। प्रेम सम्बन्धों में चल रहे पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और आपसी नजदीकियाँ बढ़ेंगी। आपके लिये सोमवार का दिन बहुत शुभ रहेगा जिसमें आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।

अशुभ राशिफल: आपके स्वास्थ्य, विशेषकर पाचन तन्त्र, पेट और रक्तचाप से जुड़ी असुविधा हो सकती है। अति-आत्मविश्वास में आकर लिये गये निर्णय गलत साबित हो सकते हैं, इसीलिये किसी की सलाह को नजरअन्दाज न करें। पारिवारिक जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से गलतफहमियाँ पैदा हो सकती हैं, अतः धैर्य से काम लें। शुक्रवार और शनिवार को वाद-विवाद और क्रोध से दूर रहें।

समाधान: शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे जल अर्पित करें और गरीबों को अन्न या वस्त्र का दान दें।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं। 

Kumbh राशिफल

Tuesday, November 3, 2026

कुंडली शॉप के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा -

कुम्भ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। अपनी स्किल्स को लेकर काफी आत्मविश्वास में रहेंगे। परिवार के साथ कहीं पर्यटन के लिये जा सकते हैं। उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।

Kumbh राशिफल

कुंडली शॉप के अनुसार आपका नवम्बर 2026 माह कैसा रहेगा -

आपको कार्यस्थल पर नये अधिकार, सम्मान और कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। नवम्बर 22 को शुक्र के भाग्य भाव में जाने से भाग्य का सितारा उदित होगा और धार्मिक और मांगलिक यात्राओं के योग बनेंगे। व्यापार में चल रही रुकावटें दूर होंगी और साझेदारी के कार्यों में बड़ा लाभ होगा। आपके मित्र और सोशल नेटवर्क आपकी आर्थिक उन्नति में मददगार बनेंगे। इस माह तीसरा, चौथा और पाँचवाँ सप्ताह आपके लिये बहुत ही शानदार, प्रगतिशील और सफल रहेंगे।

पहला और दूसरा सप्ताह आपके लिये थोड़ा सम्भलकर चलने वाला समय रहेगा। नवम्बर 12 को मंगल का सिंह में गोचर वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारियों में तनाव पैदा कर सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा रहने से साथी के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। शुक्र के नीचस्थ होने के कारण पहले पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मांसपेशियों में दर्द, रक्तचाप या सीने में जलन जैसी समस्यायें परेशान कर सकती हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न बरतें। पैसों के मामले में किसी पर भी अन्धविश्वास न करें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। हर काम को थोड़ा धैर्य और शान्ति के साथ करें।

कुंडली शॉप आपके मंगलमय की कामना करते हैं।